इस ब्लॉग के संगीत प्रेमी पाठकों को याद होगा कि कुछ अर्से पहले मैंने यहाँ RMIM पुरस्कार के लिए नामांकन आरम्भ की घोषणा की थी. क़रीब दो महीने की नामांकन और ज्यूरी अंकन प्रक्रिया के बाद अब नतीजे सामने हैं. साल 2007 की हिंदी फ़िल्मों के कुछ चुनिंदा गानों, एल्बमों, और कलाकारों की सूची आपके लिए प्रस्तुत है.
एक ख़ास बात - इस बार ज्यूरी में हिंदी में ब्लॉग लिखने वाले और आपके सुपरिचित दो चिट्ठाकार भी शामिल थे. नाम का अंदाज़ा लगाना कुछ ख़ास मुश्किल नहीं है पर मैं बता देता हूँ - मनीष और यूनुस. उन्हें शुक्रिया.
परिणाम हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में उपलब्ध हैं. इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया आप गीतायन ब्लॉग की परिणाम घोषणा प्रविष्टि के कमेंट बक्से में कर सकते हैं या यहीं पर. कड़ी फिर से ये रही:
RMIM पुरस्कार 2007 परिणाम
Wednesday, March 05, 2008
2007 के RMIM पुरस्कार घोषित
2007 के RMIM पुरस्कार घोषित
2008-03-05T10:18:00-05:00
v9y
संगीत|सूचना|
Subscribe to:
Post Comments (Atom)